यमुनानगर, 3
जनवरी( )भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर है सम्मान के हकदार है। यह शब्द व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहे।
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग को अपने निवास पर शाल ओढ़ाकर व भगवत गीता भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं का संगठन है और भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से किसी भी पद तक पहुंच सकते हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कई बार कह चुके हैं और इसी बात को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने सही साबित किया है। आज भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे कपिल मनीष गर्ग की कार्य प्रणाली की सभी जगह प्रशंसा हो रही है और इसके लिए वह हकदार हैं क्योंकि उनका स्वभाव बहुत ही मेहनती, हंसमुख और शालीनता से भरपूर है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए व व्यापारियों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया गया है, अभी जगाधरी यमुनानगर प्लाईबोर्ड संचालकों की कुछ समस्याएं हल की गई है
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने उनका मान सम्मान करने पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए वो आभारी हैं और कोशिश करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा व सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएगे।

