Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-सरकार द्वारा कोरोना के चलते जल्द ही महामारी की रोकथाम के लिये कोविड-19 वैक्सीन सभी को लगाई जायेगी

यमुनानगर:-सरकार द्वारा कोरोना के चलते जल्द ही महामारी की रोकथाम के लिये कोविड-19 वैक्सीन सभी को लगाई जायेगी


। लेकिन पहले चरण में वैक्सीन केवल स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जायेगी। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को सुदृढ करने के लिये एक ड्राय रन अर्थात् मॉक ड्रील प्रदेश के सभी जिलों में 7 जनवरी 2021 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जायेगी। उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकुल कुमार ने की।इस मीटिंग का लक्ष्य कोविड-19 की आने वाली वैक्सीन को जिले में सूचीबद्ध लाभार्थियों को लगाये जाने के लिये कार्य शैली की रूप रेखा तैयार करना तथा सम्बंधित विभागों को आदेश जारी करना था तथा साथ ही कोविड वैक्सीन के लिये लाभार्थियों के डॉटा संबंधि अपडेट व उसके रखरखाव जिला स्तर पर चल रही सम्बंधित तैयारियों का जायजा लेना था।इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुये उपायुक्त ने कहा कि कोविड वैक्सीन जल्द ही सरकार द्वारा सभी के लिये उपलब्ध कराई जायेगी तथा कोविड वैक्सीन का भंडारण,निस्तारण व रख-रखाव स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशानुसार शीत श्रंखला के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने बताया कि कोविड वैक्सीन के लिये पहले ही डाटा अपडेट किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन प्रति व्यक्ति डाटा अनुसार आयेगा।  टीका लगाने वाले व लगवाने वाले का नाम पहले से सूचीबद्ध होकर आयेगा तथा डाटा अनुसार टीका लगाया जायेगा। जिसके लिये स्थान व कर्मचारियों का चयन किया जा चुका है तथा पूर्ण प्रशिक्षण पश्चात वैक्सीन प्राप्त होने के उपरान्त जिले में कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी.सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि जल्द ही सभी को कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी तथा इसके चलते 7 जनवरी को जिला यमुनानगर में ट्रॉयल रन किया जायेगा।इस ट्रॉयल रन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्ण प्रक्रिया का पालन किया जायेगा, जिसके तहत सभी कर्मियों द्वारा वैक्सीन लगाने के दौरान किये जाने वाले अपना कार्य का परीक्षण व प्रशिक्षण किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस ट्रॉयल के माध्यम से सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी समझाई जायेगी ताकि वैक्सीन लगाये जाने के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्क्त ना हो।उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में 6 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जिनमें से 3 शहरी क्षेत्र तथा 3 ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्रों पर 25 स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों की मॉक वैक्सीनेशन कराई जायेगी तथा इसमें प्रत्येक केन्द्र पर एक सूरक्षा गार्ड, एक टीकाकर्मी, एक रिकोर्ड की जाँच करने वाला कर्मी,एक निगरानीकर्ता तथा एक मोबिलाईजर कार्यरत रहेंगे।डॉ दहिया ने बताया कि देशभर में कोविड वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से लगाई जायेगी,जिसके तहत पूरे देश में लगभग एक करोड स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में लगभग दो करोड प्रथम श्रेणी कार्यकर्ताओं को दूसरे चरण में लगभग 26 करोड 50 वर्ष से अधिक आयु व लगभग एक करोड 50 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति जो अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं को तीसरे व चौथे चरण में लगाई जायेगी।उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों सरकारी व गैर सरकारी को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जैसे चिकित्सक,नर्सिंग सिंस्टर,स्टाफनर्स, पैरामेडीक स्टाफ,सहायक कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि को टीका लगाया जायेगा तथा इसके साथ-साथ स्वास्थ्य सस्थानों के विद्यार्थियों को भी प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीन का टीक लगाया जायेगा।उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता जैसे कि निगम व स्वच्छता कर्मचारी, केंद्रीय व राज्य पुलिस बल, अर्धसैनिक व सैनिक बलों में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जायेगा। तीसरे चरण में पचास वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जायेगा और चौथे चरण में पचास वर्ष से कम आयु के लोग जो कि पहले से ही बीमारियों से ग्रस्त हैं का टीकाकरण किया जायेगा।इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार,रादौर के एसडीएम सुशील कुमार,बिलासपुर के एसडीएम विरेन्द्र्र सिंह ढुल, नगराधीश हरप्रीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया,जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक,डीएसपी सुभाष चंद्र,डीआईओ अरविन्द्रजोत सिंह, जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी स.हरदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad