यमुनानगर:-जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2021के आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में जिला के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें उपायुक्त ने राष्ट्रीय पर्व गण्तंत्र दिवस समारोंह को धूमधाम से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व जिम्मेवारियां सौंपी
।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है और यह पर्व हर वर्ष पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा तथा यदि अचानक वर्षा की सम्भावना बनती है तो अनाज मंडी जगाधरी मे आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य पूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और जिस अधिकारी एंव विभाग को जो जिम्मेवारी सौपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह हेतु जो प्रबन्ध किए जाने है वह उन्हें समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को साय:4 बजे सभी प्रबंधों का निरीक्षण किया जाएगा।मुकुल कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग व विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकडिय़ों द्रारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को सभी कार्यक्रमों की फुल डै्रस फाईनल रिहर्सल होगी।उन्होंने समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा आदि के लिए भी संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि परेड की रिहर्सल का चयन तेजली खेल परिसर में 18 जनवरी को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी को देखते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। स्वतन्त्रता सेनानियों व युद्घ वीरांगनाओं को वरिष्ठï अधिकारियों द्वारा उनके आवास पर ही सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारी नाम की सिफारिश 18 जनवरी तक नगराधीश कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार,रादौर के एसडीएम सुशील कुमार बिलासपुर के एसडीएम विरेन्द्र्र सिंह ढुल, नगराधीश हरप्रीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीआईओ अरविन्द्रजोत सिंह, जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी स. हरदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


