यमुनानगर:-एंटिव्हिकल थेफ़्ट सेल ने किए दो शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की दो वारदातों का खुलासा
यमुनानगर:-पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी थाना प्रबंधक,चौकी इंचार्ज व अपराध शाखा इंचार्जो को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त आदेश दिए हुए हैं।इन्हीं आदेशों के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए एंटी वहीकल थेफ़्ट सेल की टीम ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर, चोरी की बाइक व लोहे का सामान बरामद किया।सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक रमेश राणा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली की दो शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल पर कलानौर बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे।इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर नाकाबंदी शुरू कर दी।कुछ देर बाद दोनों जवान लड़के आते दिखाई दिए।जिन को रोककर पूछताछ की तो उनके कब्जे से दिनांक 05.01.2021 को थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र से हुई चोरी की एक बाइक बरामद की।सख्ती से पूछताछ करने पर थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र से हुई दुकान की चोरी को भी कबूला।आरोपियों से चोरी की एक बाइक व दुकान में चोरी का लोहे का सामान बरामद किया गया आरोपियों की पहचान गांव शादीपुर निवासी उज्जवल उर्फ गंजा पुत्र पृथ्वी सिंह व अंकित पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई।आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जो माननीय अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

