Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-नगर निगम व आरटीए की टीमों ने लावारिस पशुओं को लगाए रिफ्लेक्टर टेप

यमुनानगर:-नगर निगम व आरटीए की टीमों ने लावारिस पशुओं को लगाए रिफ्लेक्टर टेप






सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए टेप

यमुनानगर:-शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिश पशु रात और धुंध के समय हादसों का कारण न बने इसकोउ लेकर नगर निगम व आरटीए की ओर से पशुओं को रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसक‌े लेकर नगर निगम के जगाधरी व यमुनानगर जोन में दो टीमें काम कर रही है।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह व आरटीए सचिव भारत भूषण कौशिक के निर्देशों पर टिवनसिटी में लावारिस घूम रहे पशुओं के सींगाें, गले व पूंछों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे है। ताकि रात के अंधेरे व धूंध में वाहन की लाइट पड़ने से चालक को पशुओं के होने का पहले ही अहसास हो जाए और हादसे होने से बचा जा सके।नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर सीएसआई गोविंद शर्मा के नेतृत्व में यमुनानगर जोन और एसआई अमित कांबोज के अध्यक्षता में जगाधरी जोन में अभियान चलाया गया।इनके साथ आरटीए के इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।सीएसआई गोविंद शर्मा की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र, सब्जी मंडी, अनाजमंडी में घूम रहे लावारिश पशुओं को पकड़कर उनके सींगों, गर्दन, पूंछ व अन्य हिस्सों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।वहीं जगाधरी में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज की टीम ने पशुओं को रिफ्लेक्टर टेप लगाए।सीएसआई गोविंद शर्मा ने बताया कि कोहरे के दौरान सड़क पर घूम रहे पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं।कई बार बड़े हादसे का कारण बनते हैं।ऐसे हादसों से बचने के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे है।इसके लिए नगर निगम व आरटीए की दो संयुक्त टीमें गठित की गई है। दोनों टीमों ने कई दर्जन पशुओं के सींगों,गर्दन व पूंछों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई है।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad