यमुनानगर:-रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून, जल नहीं तो कल नहीं, यदि यह आज नहीं सोचा तो फिर इसका कोई हल नहीं। यह शब्द यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहे।
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड न. 22 में रह रहे लोगों की पानी की समस्या को दूर करने की लिए भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने पीने के पानी के नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बिजली,सडक़,पानी आदि बुनियादी सुविधाओं की लोगों की हमेशा मांग रही है, वह पहले भी यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में बहुत से टयूबवैल लगवा चुके है व आज भी लोगों की मांग पर उन्होंने लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होने वाले टयूबवेल का शिलान्यास किया है। विधानसभा घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश की आबदी तेजी से बढ़ रही है व आबादी की जरुरतों को पूरा करने के लिए पानी की आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ जल का संचय भी करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल संरक्षण और जल संचयन के विषयों के महत्व को समझते हुए इस विषय पर पूरी तरह से गंभीर है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल के विषय को अपनी सरकार की प्राथमिकता पर रखा है, इसी कारण सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल से संबंधित सभी विषयों को एक साथ ला कर प्रधानमंत्री द्वारा देश में नए जलशक्ति मंत्रालय का गठन 2019 में किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें विकास कार्यों के लिए वोट दिया है व वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहे है, लोगों की मांग पर विकास कार्य करवाए जा रहे है व आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।इस दौरान मौके पर पार्षद सविता काम्बोज, भाजपा नेता राकेश त्यागी, अनिल काम्बोज, अनिल गौड, सुरेंद्र त्यागी, सुरेंद्र राणा, सुरेश कुमार, राजकुमार, राज पुंडीर, शुभम राणा, विनोद त्यागी, निजी सहायक नीतीश दुआ, निजी सहायक रोहित हरजाई व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।



