यमुनानगर:-खंड सढ़ौरा के गांव रसूलपुर व सरावां के किसानों को एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किये।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि किसान एवं खेतीहर मजदूर योजना के तहत कृषि कार्य करते समय किसान एवं खेतीहर मजदूर मृत्यु होने पर या दुर्घटना ग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु हाने पर पांच लाख की मुआवजा राशि दी जाती है और विक्लांगता के मामलों में विक्लांगता प्रतिशत के अनुसार यह सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने सढ़ौरा मार्किट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारियों की इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।मुख्यमंत्री किसान एवं मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत एसडीएम जसपाल सिंह ने जगदीश चंद्र पुत्र धनी राम गांव रसूलपुर को हाथ का अंगूठा कटने पर 37 हजार 500 रुपये धर्मपाल पुत्र शारदा राम गांव सरावां को हाथ कटने पर एक लाख 25 हजार रुपये की राशि के चैक प्रदान किये। इस मौके पर मार्किट कमेटी सढ़ौरा के सचिव अफसर, कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


