Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-बुढिय़ा चौंक जगाधरी से मुकारमपुर तक 2.35 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ का शुभारंभ सिटी भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने किया

यमुनानगर:-बुढिय़ा चौंक जगाधरी से मुकारमपुर तक 2.35 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ का शुभारंभ सिटी भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने किया




यमुनानगर, 30 मार्च( )-यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढिय़ा चौक जगाधरी से मुकारमपर तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ का कार्य उन्होंने शुरू करवाया है। सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने वहां पर पूजा अर्चना की व नारियल फोडक़र सडक़ बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। जो सडक़ें टूट गई है उन्हें नए सिरे से बनाया जा रहा है। कुछ पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है व कुछ का कार्य जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सडक़ों का बनना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सडक़ों पर यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। इसलिए सडक़ों की क्वालिटी व गुणवत्ता अच्छी किस्म की होनी चाहिए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ों में लग रही निर्माण सामग्री की जांच वह स्वयं करते रहे और वह स्वयं भी औचक निरीक्षण समय-समय पर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें विकास कार्यों के लिए वोट दिया है और भाजपा सरकार विकास कार्य करवाने के लिए कृत संकल्प है। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियंता राजकुमार, निजी सहायक रोहित हरजाई व नितीश दुआ व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

 


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad