Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल ने संगीन जुर्म के अपराधो में उत्कृष्ट अनुसन्धान करने वाले पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतू उन्हें नगद इनाम सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

यमुनानगर:-पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल ने संगीन जुर्म के अपराधो में उत्कृष्ट अनुसन्धान करने वाले पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतू उन्हें नगद इनाम सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया





पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल ने बताया की पुलिस विभाग में उत्कृष्ट अनुसन्धान करने वाले पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को सम्मानित करने से पुरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा इस प्रकार की हौंसला अफजाई से प्रेरित होकर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अनुसन्धान को प्रभावी तरीके से करने के प्रति अग्रसर होते है ।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर श्री कमलदीप गोयल द्वारा श्री आशीष चौधरी, ह०पु०से०, उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, स०उ०नि० सतीश कुमार, इन्चार्ज पुलिस चौंकी रामपुरा यमुनानगर, महिला स०उ०नि० बलजीत कौर व महिला स०उ०नि० कमला रानी को सम्मानित किया गया है। श्री आशीष चौधरी, ह०पु०से०, उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा अभियोंगांक 85 दिनांक 29.04.2019 धारा 363,366,376(2)(N),342 भा०द०स० व 3(2)(N) SC/ST Act थाना बिलासपुर का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में आरोपी को माननीय न्यायालय श्री विजयंत सहगल, ASJ जगाधरी द्वारा दिनांक 08.03.2021 को उम्र कैद का सजा किया गया है तथा स०उ०नि० सतीश कुमार, इन्चार्ज पुलिस चौंकी रामपुरा यमुनानगर द्वारा थाना सदर जगाधरी में तैनाती के दौरान महिला स०उ०नि० बलजीत कौर के साथ मिलकर अभियोंगांक 18 दिनांक 27.02.2018 धारा 10 पोक्सो अधिनियम थाना सदर जगाधरी का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में 6 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय Ms पायल बंसल, ASJ जगाधरी द्वारा दिनांक 10.02.2021 को 20 वर्ष कैद का सजा किया गया है और इसी प्रकार महिला स०उ०नि० कमला रानी द्वारा अभियोंगांक 269 दिनांक 26.12.2017 धारा 506 भा०द०स० व 4 पोक्सो अधिनियम थाना छछरौली का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में 17 साल की पढोसन लड़की को रोटी बनाने के बहाने से अपने घर बुलाकर गलत काम करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय Ms पायल बंसल, ASJ जगाधरी द्वारा दिनांक 04.03.2021 को 10 वर्ष कैद का सजा किया गया है | पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त सभी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए इस प्रकार का कार्य भविष्य में भी जारी रखने की उम्मीद जताई है |

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad