Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जिला के उपमण्डल बिलासपुर के गांव कल्याणपुर के केन्द्रीय सुरक्षा बल के सिपाही जैमल खान को आज उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ सपुर्दे खाक किया गया।

यमुनानगर:-जिला के उपमण्डल बिलासपुर के गांव कल्याणपुर के केन्द्रीय सुरक्षा बल के सिपाही जैमल खान को आज उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ सपुर्दे खाक किया गया।




उल्लेखनीय है कि जैमल खान की 31 मार्च 2021 को असम के कोकराझार क्षेत्र में डयूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी और उनके शव को कल्याणपुर ला कर सैनिक सम्मान के साथ सपुर्दे खाक कर दिया गया। गमगीन माहौल में हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी।सीआरपीएफ  की 129वीं बटालियन के निरीक्षक रुंदल मंडल के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी शव वाहन में जैमल खान के शव को लेकर दोसडक़ा चौक पर पहुंची। वहां मौजूद सैकडों बाइक सवार युवकों ने हाथ में तिरंगा लिए और भारत माता की जय व शहीद जैमल अमर रहे के नारे लगाए। इसके बाद जैमल के पार्थिव शरीर को उपमण्डल बिलासपुर के गांव कल्याणपुर ले जाया गया तो हजारों ग्रामीण वहां पहले से ही मौजूद थे। उनके पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही महिलाओं के चित्कार से माहौल और अधिक गमगीन हो गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव के कब्रिस्तान ले जाया गया। इनके पिता मुंशी व माता असरी का पहले ही इंतकाल हो चुका है। जैमल खान अपने पीछे अपनी पत्नी रिशां व 13 वर्षीय पुत्र अकरम तथा तीन भाई, नूर मोहम्मद, सुलेमान, यासीन तथा दो बहनें रेशम व भूरी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।इस मौके पर बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएसपी सुभाष चन्द, सढ़ौरा के नायब तहसीलदार भारत भूषण व पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद सीआरपीएफ  के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। इसके साथ ही शहीद के पार्थिव शरीर को सपुर्दे खाक किया गया। मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू, जिला परिषद के सदस्य संदीप गुर्जर, अयुब खान, वकील गुलजार खान, पूर्व सरपंच वलीदीन, जान मोहम्मद व शकील जामनावाला भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad