Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हिमाचल प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) शिमला द्वारा अपने सदस्यों के साथ-साथ सारे टैक्स प्रोफेशनल्स को जीएसटी और इनकम टैक्स के विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए वेबिनार करवाए जा रहे हैं

हिमाचल:-ज्ञानवर्धक/हिमाचल- टैक्स प्रोफेशनल्स का ज्ञानवर्धन करवाया जा रहा है वर्चुअल सेमिनार द्वारा,एच पी टैक्स बार एसोसिएशन करवा रही टैक्स विषयों पर वेबिनार

हिमाचल प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) शिमला द्वारा अपने सदस्यों के साथ-साथ सारे टैक्स प्रोफेशनल्स को जीएसटी और इनकम टैक्स के विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए वेबिनार करवाए जा रहे हैं

Headline(toc)
। इसके अंतर्गत जीएसटी के वेबिनार में अमृतसर की सीए आंचल कपूर ने रियल इस्टेट व कंस्ट्रक्शन पर जीएसटी विषय के सभी प्रावधानों बारे प्रतिभागियों को विस्तार से बताया और अंत में वेबिनार को देखने वालों के सवालों का जवाब देकर उनकी सभी शंकायों को भी दूर किया। इन वेबिनार को यूट्यूब चैनल आपका फायदा (Aapka Faayda) द्वारा प्रसारित किया जा रहा है।टैक्स बार के महासचिव रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष यशपाल, सदस्य अनिल सरस्वती और वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन लाल शर्मा ने बताया कि हमारी बार ने अध्यक्ष राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जीएसटी व इनकम टैक्स पर वेबिनार कराने का निर्णय लिया, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक स्थलों पर बैठक करने की पाबंदी लगी हुई है और सब लोग अपने-२ घरों में ही बंद हैं। उन्होने आगे बताया कि उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा ने दोनों वेबिनार करवाने की ज़िम्मेदारी लेते हुए सारे बार सदस्यों को साथ लेकर इस काम को अच्छी तरह से पूरा करने का भरोसा दिलाया और जीएसटी के पहले वेबिनार को बखूबी सम्पन्न भी करवाया। उन्होंने आशा जताई कि रश्मि शर्मा इनकम टैक्स विषय पर होने वाले वेबिनार को भी अच्छी तरह से पूरा करवाने की भरपूर कोशिश करेंगी।

बार के सहसचिव नीरज शर्मा व सदस्य वयूर गौतम व दिनेश शर्मा और वरिष्ठ सदस्य सुरिन्दर ठाकुर ने बताया कि जीएसटी के वेबिनार में मुख्य वक्ता सीए आंचल कपूर जोकि एक अच्छी वक्ता के साथ-२ जीएसटी की ज्ञाता भी हैं के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ हाई कोर्ट अधिवक्ता सतीश अवस्थी और सम्मानीय अतिथि के तौर पर रवि सूद डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्सेस एंड एक्साइज़, शिमला ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पैनलिस्ट की भूमिका निभाई और मंच का संचालन युवा अधिवक्ता समीक्षा गुप्ता ने बखूबी किया।

सदस्य आदित्य सूद, विनय शर्मा व चंद्रशेखर सिंह वर्मा और राजेश शर्मा ने बताया कि 21 मई दिन शुक्रवार शाम को होने वाले दूसरे वेबिनार में भी मुख्य वक्ता अमृतसर से सीए रोहित कपूर इनकम टैक्स में असेसमेंट्स, अपील्स और रिवीजन विषय पर सभी टैक्स प्रोफेशनल्स का ज्ञानवर्धन करेंगे। इस कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर इनकम टैक्स शिमला रेंज आकर्षण सिंह मुख्य अतिथि और वरिष्ठ हाई कोर्ट अधिवक्ता विजय गुलाटी सम्मानीय अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की पैनलिस्ट होंगी उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा और मंच का संचालन करेंगी युवा अधिवक्ता समीक्षा गुप्ता।टैक्स बार की उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा और सदस्य पुष्पा ठाकुर, कुलदीप चौहान, पंकज अरोड़ा व वरिष्ठ सदस्य देविंदर गुप्ता ने पहले वेबिनार को कामयाब बनाने के लिए टीम एचपीटीबीए के साथ-२ हिमाचल प्रदेश और पूरे भारतवर्ष से इसमें हिस्सा लेने वालों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और दूसरे कार्यक्रम में भी ऐसे ही सहयोग के लिए अपील की।उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा ने बार के अध्यक्ष राकेश शर्मा और सारी टीम एचपीटीबीए का दोनों वेबिनार की ज़िम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी टैक्स बार की तरफ से मिलनी वाली किसी भी प्रकार की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए भरसक प्रयास करने का वादा किया। साथ ही उन्होंने फिर एक बार दिल की गहराई से सबका आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad