हरियाणा/ यमुनानगर ग्राम रतनपुरा के किसान तीरथ सिंह के पुत्र शिओन साउंड इंजीनियर व म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में 6 साल से काम कर रहे है व रेडियो, जिंगल, म्यूजिक आर्टिस्ट के रूप में भी, टीवी चैनल्स को भी म्यूजिक दे चुके है व हाल ही में शिओन का नया गाना... ‘स्टार लाइफ’ लांच हुआ है ।
यमुनानगर से सिंगर के रूप में शिओन का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है. ‘स्टार लाइ
फ’ शीर्षक से आए इस गाने में शिओन ने ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया है, जो कि एक ड्रग एडिक्टिड होते हैं. सॉन्ग में स्टाफ लाइफ की चाह... कैसे ड्रग एडिक्शन तक ले जाती है, को बखूबी दिखाया है, जो इस वीडियो का मुख्य आकर्षण है. इस गाने को शिओन ने आवाज दी है और इसके बोल भी शिओन के द्वारा लिखे गए हैं. गाने को म्यूजिक, कम्पोज भी शिओन ने किया है, इस एलबम के जरिए वो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, लोगों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. इस संगीत का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करना है...यह गाना केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए भी है.शियोन का कहते है वो बॉलीवुड में भी म्यूजिक दे चुके है लेकिन पहचान एक दम से नही बनती उंसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है और वो लॉक डाउन के दौरान भी निरंतर प्रयास करते रहते है कि किस प्रकार समाज मे अपनी कला के जरिये बेहतर योगदान दे इसी लिए उन्होंने यह प्रयास किया ताकि युवा नशे से दूर रहे।



