यमुनानगर/सेवा भारती की और से आजाद नगर सन्त शीतल गिरी स्कूल में 45 साल से ऊपर व्यक्तियों के लिये वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया
इस वेक्सिनेशन केम्प में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषो को वेक्सीनेट किया गया।यहां मौजूद एएनएम किरण शर्मा ने कहा अब लोग वेक्सिनेशन के प्रति जागरूक हुए है व औरो को भी जागरूक कर रहे है आज के केम्प में 200 लोगो को वेक्सीनेट करने का टारगेट रखा गया है व सब सुचारू चल रहा हैवही इस केम्प का कार्यभार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवाभारती सहित बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने संभाला।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सौरभ ने कहा यह केम्प सेवा भारती द्वारा लगाया गया है व इस तरह के अनगनित वेक्सिनेशन केम्प सेवा भारती आयोजित कर चुका है ।वेक्सिनेशन से पहले सेन्टाइजेशन व सोशल डिस्टेंस का खयाल रखा गया व वेक्सिनेशन के लिए आये हर व्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है कि वेक्सिनेशन से आपको कोई हानि नही है अपितु लाभ है।वही।उन्होंने यह भी कहा कि पहले वेक्सिनेशन के प्रति भय व अफवाह का माहौल बनाया गया लेकिन जनता जागरूक है व समझती है कि सरकार ने वेक्सिनेशन जनता की सुरक्षा हेतु शुरू किया है।इस अवसर पर सेवा भारती यमुनानगर की पूरी टीम सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सदस्य, एएनएम किरण शर्मा व इलाका पार्षद सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।



