Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि किसानों व आढतियों के सहयोग से प्रथम अक्तूबर 2020 से जिला की सभी मण्डियों में धान की खरीद शुरू की गई हैं

 यमुनानगर, 3 अक्तूबर(    )उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि किसानों व आढतियों के सहयोग से प्रथम अक्तूबर 2020 से जिला की सभी मण्डियों में धान की खरीद शुरू की गई हैं


और 3 अक्तूबर तक सभी 13 मण्डियों में कुल 43747 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान में ग्रेड ए किस्म का 43604 मीट्रिक टन, मूछल 21 मीट्रिक टन तथा पूसा-1509 किस्म का 122 मीट्रिक टन धान शामिल है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग द्वारा 25177 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 9879 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 8548 मीट्रिक टन तथा मीलर्स व डीलर्स द्वारा 143 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर अनाज मण्डी में 2600 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मण्डी में 6097 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मण्डी में 4405 मीट्रिक टन, गुमथला राव मण्डी में 685 मीट्रिक टन,  जगाधरी अनाज मण्डी में  9237 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मण्डी में 380 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मण्डी में 1094 मीट्रिक टन, सरस्वती  नगर अनाज मण्डी में 11363 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मण्डी में 4643 मीट्रिक टन, रणजीत पुर अनाज मण्डी में 229 मीट्रिक टन, सढौरा अनाज मण्डी में 2565 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मण्डी में 37 मीट्रिक टन  धान की खरीद की गई है। 
उपायुक्त ने किसानो से अपील की हैं कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाए ताकि किसानों को फसल का सही समय पर तथा उचित मुल्य मिल सके। क्योकि इस वर्ष खरीद कार्य ई-खरीद प्रणाली के तहत खरीद कार्य हो रहा है जिसके लिए आवश्यक है कि किसान फसल लेकर मण्डी में आऐ तो अपना आधार कार्ड या मोबाईल साथ लेकर क्योकि गेट पास तभी कटेगा जब किसान के पास आनलाईन ई-खरीद प्रक्रिया के तहत ओ.टी.पी. इन्द्राज होगा। उन्होंनेे सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मण्डियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सके। उन्होंने कहा कि किसान अनाज मण्डी में अच्छी तरह पकी हुई फसल लेकर आए ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हों। उन्होंने मार्किट कमेटी के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि वे मण्डियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह स्वयं अनाज मण्डियों को दौरा करके खरीद कार्य का जायजा भी लेंगेे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad