Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

शहर में चल रही डेयरियों पर निगम ने की कार्यवाही शुरू, दो डेयरियों के पशु किए जब्त।।

हर में चल रही डेयरियों पर निगम ने की कार्यवाही शुरू, दो डेयरियों के पशु किए जब्त।।

शहर के बीच चल रही 250 डेयरियों को नगर निगम ने दिया था नोटिस ।।

कॉम्पलेक्स में ‌डेयरी शिफ्ट न करने वालों पर अब लगातार होगी कार्रवाई।।

यमुनानगर:-शहर के बीच चल रही पशु डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट न करने पर वीरवार को नगर निगम की टीम शांति कॉलोनी व रघुनाथ पुरी कॉलोनी में दो डेयरियों से कई पशुओं को जब्त किया। इस दौरान डेयरी संचालकों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने जल्द ही डेयरी को डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं किया तो डेयरी को सील कर दिया जाएगा।
बतां दे कि हाल ही नगर निगम की ओर से शहर के बीच चल रही 250 डेयरियों के संचालकों को नोटिस दिया था। नोटिस के अनुसार उन्हें सात दिन में डेयरियों को कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन फिर भी अधिकतर ने डेयरियों को कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं किया गया। इनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई बिट्टू, एएसआई सुमित बैंस, एएसआई सतबीर सिंह, विनोद कुमार व अन्य कर्मी शामिल किए गए। टीम पुलिस कर्मियों व नगर निगम के वाहनों के साथ शहर की रघुनाथपुरी कॉलोनी में पहुंचे। यहां रिहायशी इलाके में चल रही डेयरी पर दबिश दी तो अंदर पशु बंधे हुए थे। नगर निगम की टीम ने तुरंत पशुओं को खोलकर नगर निगम के वाहन में चढ़ा लिया। इसके बाद नगर निगम की टीम शांति कॉलोनी में पहुंची। यहां भी नोटिस देने के बावजूद रिहायशी इलाके में पशु डेयरी चल रही थी। नगर निगम की टीम ने यहां से भी पशुओं को जब्त कर नगर निगम के वाहनों में चढ़ाया। नगर निगम सीएसआई अनिल नैन ने डेयरी संचालकों को चेतावनी दी कि यदि जल्द उन्होंने डेयरी शिफ्ट न की तो उसे सील किया जाएगा। वहीं, अभी भी शहर के बीच चल रही डेयरियों के संचालकों को डेयरी कॉम्पलेक्स में डेयरियां शिफ्ट करने के निर्देश दिए है। शिफ्ट न करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम रोजाना कार्रवाई करेंगा।
शहर के बीच चल रही 300 से अधिक पशु डेयरियांः
डेयरी शिफ्टिग को लेकर नगर निगम की ओर से गत दिनों सर्वे किया गया था। इस दौरान नगर निगम एरिया में शहर के बीच 300 से अधिक डेयरियां  मिलीं। यमुनानगर व जगाधरी की विभिन्न कालोनियों में ये डेयरियां चल रही हैं। एक-एक डेयरी में न्यूनतम पांच व अधिकतम 20 से 25 पशु हैं। ‌रिहायशी क्षेत्रों में चल रही इन डेयरियों के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोबर से नालियां अट जाती है और परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती है।
जून 2019 में भी काफी डेयरियों को किया गया था शिफ़्टः 
नगर निगम ने सख्ती बरतते हुए जून-2019 में भी डेयरियों को डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया था। इस दौरान कुछ डेयरियां शहर में ही रह गई थीं। कई बार नगर निगम की ओर से इन डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की गई। चेतावनी देकर भी छोड़ा गया था। लेकिन अब तक ये डेयरियां शहर के बीच ही चल रही थी। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से सर्वे कर लगभग 250 बड़ी डेयरियों को नोटिस दिया गया था। अब इन डेयरियों पर कार्रवाई की जा रही है

डेयरियां शिफ्ट करने को बनाए गए है चार डेयरी कॉम्पलेक्सः

शहर में चल रही डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने चार डेयरी कॉम्पलेक्स बनाए गए है। करोड़ों रुपये खर्च कर जगाधरी एरिया में दड़वा और कैल व यमुनानगर एरिया में रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कॉम्पलेक्स बनाए गए थे। इसके बावजूद कुछ डेयरियां शहर में चल रही हैं। 

शहर में चल रही सभी डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन शांति कॉलोनी व रघुनाथ पुरी कॉलोनी में चल रही डेयरियों में दबिश कर पशुओं को जब्त किया गया। अब नियमित रूप से शहर के चल रही सभी डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- अनिल नैन, सीएसआई, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad