Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस ढेसी ने लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास से जुड़ी सी.एम. अनाऊसमैंट की समीक्षा की-अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

यमुनानगर:-मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस ढेसी ने लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास से जुड़ी सी.एम. अनाऊसमैंट की समीक्षा की-अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश





यमुनानगर,19 नवम्बर( )-मुख्यमंत्री ने मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी ने आज जिमखाना क्लब यमुनानगर में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक क्षेत्र के विकास से जुड़ी सी.एम. अनाऊसमैंट की सभी परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करवाएं और जो परियोजनाएं अभी तक विभागीय प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से लम्बित हैं उन्हें जल्द शुरू करवाएं। उपायुक्त मुकुल कुमार ने मुख्य प्रधान सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत 21 अगस्त को बाबा बंदा सिंह बहादुर ट्रस्ट का गठन किया जा चुका है। 

आज की इस बैठक में श्री ढेसी ने भगवानपुर गांव में सामुदायिक केन्द्र की स्थापना, गांव भगवानपुर के सर्वागीन विकास, भगवानपुर से हिमाचल सीमा तक सडक़ के निर्माण, सोमनदी पर पुल के निर्माण, बाबा बंदा सिंह बहादुर म्यूजियम, मार्शल आर्ट स्कूल, किलानूमा वॉल, सढ़ौरा में बनने वाले पीर बुधशाह मैमोरियल हॉल, इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने से सम्बन्धित परियोजनाओं, सोमनदी व आसपास की नदियों पर बनने वाले 8 डैम व इस क्षेत्र से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं पर विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से अनुरोध करके बाबा बंदा सिंह बहादुर ट्रस्ट की प्रथम बैठक भी आयोजित करवाई जाएगी ताकि इन परियोजनाओं को और अधिक गति मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि अलग-अलग विभाग बेहतर समन्वय से इन परियोजनाओं को गति देने का प्रयास करें। इसके अलावा उन्होंने आदिबद्री व सरस्वती उदगम स्थल से सम्बन्धित परियोजनाओं की भी समीक्षा की। 

उपायुक्त मुकुल कुमार ने इस मौके पर बताया कि भगवानपुर में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण तथा गांव के सर्वागीन विकास से सम्बन्धित सभी कार्य पूरे किए जा सके हैं। इसके अलावा गांव भगवानपुर से प्राचीन गुरूद्वारे तक मार्ग तैयार कर दिया गया है। सोमनदी पर पुल बनाया जा रहा है और यह कार्य दिसम्बर मास के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाडा साहब से कपाल मोचन राज्य मार्ग का नामकरण बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर किया गया है। उन्होंने बताया कि लोहगढ़ और आदिबद्री क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी पर्यटन विभाग के माध्यम से कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने इन दोनों ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों से जुड़े अन्य पहलूओं की भी विस्तृत जानकारी दी। 

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त धर्मबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, सी.ई.ओ. जिला परिषद एवं एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा, डीटीओ भारत भूषण कौशिक, रादौर के एसडीएम सुशील कुमार, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश डा. विनेश कुमार, एच.सी.एस. अधिकारी हरप्रीत कौर, डीएसपी सुभाष चंद, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक बीबीयान, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad