Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 22 नवम्बर( )यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की अल्ट्रमैराथन दौड़ 10 घटें 29 मिनट में पूरी की

यमुनानगर, 22 नवम्बर( )यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की अल्ट्रमैराथन दौड़ 10 घटें 29 मिनट में पूरी की





। उन्होंने यह दौड़ मॉडल टाउन स्थित अपने निवास स्थान से सुबह 4बजे शुरू की थी और वे सहारनपुर रोड से होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसे कलेसर गांव तक गए और वहा सें वपिस जगाधरी सफायर होटल के नजदीक पहुचें जहा पर उन्हें हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने मैडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता सुनीता सिंघल,  कृष्ण सिगंला, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क  अधिकारी स्वर्ण सिंह  जजोटर सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

धावक केशव मानिकटाला को सम्मानित करते हुए हरियाणा के शिक्षा व वन मंत्री कंवर पाल ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इस अल्ट्रमैराथन दौड में पुरे देश में 156 धावक भाग ले रहे हैं और 100 किलोमीटर की दौड पूरा करने वाले धावकों का नाम वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा और इस दौड में सभी धावक हाथ में तिंरगा लेकर दौड रहे हैं व युवाओं का नशे की लतों से छुटकारा पाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा केशव मानिकटाला लोगों को जैविक खेती के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं जो आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य की भी आज बड़ी जरूरत है और बच्चे केशव मानिकटाला की जीवन शैली से शिक्षा लें। 
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ ने धावक केशव  मानिकटाला को बधाई दी और कहा कि केशव मानिकटाला दिखावट में विश्वास नहीं करते बल्कि लक्ष्य पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि केशव मानिकटाला सफल जैविक उत्पादक हैं। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों का प्रयोग करना सभी अपने जीवन का अंग बनाएं।
धावक केशव मानिकटाला ने बातचीत के दौरान बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से दौड लगा रहे हैं और उन्हें इस 100 किलोमीटर की अल्ट्रामैराथन दौड़ में 5वें स्थान तक आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad