Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर: डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार आहुजा की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण यमुनानगर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

यमुनानगर, 21 दिसम्बर( )-डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार आहुजा की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण यमुनानगर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मनरेगा इत्यादि योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें सभी बीडीपीओ, एबीपीओ, जिला के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान नवीन कुमार आहुजा द्वारा मनरेगा स्कीम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पिछले वित्तीय वर्षो के अपूर्ण कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने बारे व सभी कार्यो की जियो टैग समय पर करने बारे भी निर्देश दिए गए। उन द्वारा इस योजना के तहत स्वीकृत सभी कैटल शैडों को 31 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण करने बारे निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इन योजनाओं से संबंधित चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने व उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने बारे निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया गया कि जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में केन्द्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक होनी है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित एजेण्डा अनुसार प्रगति रिपोर्ट तुरन्त इस कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें और इन योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य निर्धारित समयावधि में प्राप्त करने बारे भी निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad