Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 6 दिसम्बर(     )भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व चेयरमैन रामनिवास गर्ग का नागरिक अभिनंदन सम्मान हुआ

यमुनानगर, 6 दिसम्बर( )भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व चेयरमैन रामनिवास गर्ग का नागरिक अभिनंदन सम्मान हुआ। यमुनानगर के बाड्डी माजरा की रूपनगर कालोनी में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग का नागरिक अभिनंदन सम्मान किया गया, दोनों का सम्मान समारोह में पहुंचने पर फूल मालाओं व बुकें भेंट कर अजय मिश्रा, अमित अग्रवाल व कालोनी वासियों ने जबरदस्त स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व चेयरमैन रामनिवास गर्ग के पंडाल में पहुंचते ही पूरा पंडाल भारत माता की जय वंदे मातरम, भाजपा जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। समारोह में दोनों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य की कद्र होती है। भाजपा में कोई कोई भी कार्यकर्ता मेहनत करके भाजपा में किसी भी पद तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बचपन रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर गुजरा है परन्तु उन्होंने मेहनत से कार्य करना जारी रखा और अपनी मेहनत से वो पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहे व वर्तमान में 6 वर्षो से देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। आप सभी लोग इक_े होकर रहें और भाजपा का समर्थन करें। संगठन की शक्ति सर्वोपरि होती है। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड की स्थापना व्यापारियों के कल्याण के लिए की गई है। व्यापारी भाइयों की हर समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है व्यापारियों को किसी प्रकार की चिंता व धबराने की आवश्यकता नहीं है। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने व्यापारी भाईयों के कल्याण के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया हुआ है जिनसे जुडकर व्यापारी भाईयों को बहुत लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार व्यापारी भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विशवास के आधार पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम आयोजक अजय मिश्रा व भाजपा नेता अमित अग्रवाल यमुनानगर ने आए हुए दोनों मुख्य अतिथियों व लोगों का धन्यवाद किया व कहा कि उनकी पूरी टीम आपके व भाजपा के साथ है और वो भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुचांएगें। इस मौके पर आयोजक अजय मिश्रा व भाजपा युवा नेता अमित अग्रवाल, भाजपा यमुनानगर मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा नेता सन्नी गोयल, भाजपा बुडिय़ा मंडल महामंत्री मनोज धीमान, शक्ति केन्द्र प्रमुख रामकुमार पाल, समाजसेवी गौतम गर्ग, एडवोकेट जोगिंदर भारती, हरिलाल मौर्या, लक्ष्मण दास, शिवमूर्ति मिश्रा, कर्म सिंह नरवाल, अनूप सैनी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad