यमुनानगर:-पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने कैल से कलानौर हाईवे व जठलाना खजूरी रोड का निरीक्षण किया।
December 23, 2020
0
यमुनानगर:-पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने कैल से कलानौर हाईवे व जठलाना खजूरी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान हादसों की खामियों को तलाशा गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़कों पर ट्रेफिक कंट्रोल डिवाइस नहीं है। जिस वजह से हादसे हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़कों पर पूर्व सूचना के बोर्ड नहीं है। धुंध के मौसम में मार्गदर्शन के लिए दिशासूचक नहीं है। कई जगहों पर ब्लाइंड कर्व हैं। जहां पर सूखे पेड़ खड़े हैं। कई जगहों पर कैट आइ नहीं है। खजूरी रोड पर जगह-जगह ढाबों व रिपेयरिंग की दुकानों की वजह से अतिक्रमण मिला। इसे भी हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने बताया कि बुधवार को हाईवे व जठलाना खजूरी रोड का निरीक्षण किया। यहां पर कुछ खामियां मिली है। जिसमें कुछ जगहों पर कैट आई नहीं, खोखों की वजह से अतिक्रमण, कर्व मोड पर सूखे पेड़ जैसी कमियां मिली है। इन्हें दुरस्त करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दस दिन का समय दिया गया है। अब हर सप्ताह में एक बार टीम सड़कों की विजिट करेगी। जिससे हादसों को रोका जा सके। इस दौरान रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य एडवोकेट श्री सुशील आर्य,एसडीएम जगाधरी श्री दर्शन सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री सुभाष चंद, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन श्री राजकुमार, ट्रेफिक थाना प्रभारी संदीप कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Tags



