यमुनानगर:-भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूर्ण हो चुके हैं और हरियाणा प्रदेश में नए संगठन मंत्री की नियुक्ति के रूप में रविंद्र राजू ने कार्यभार संभाल लिया है
December 12, 2020
0
यमुनानगर:-भाजपा के नए प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने की भाजपा जिला यमुनानगर कार्यकारिणी के साथ बैठक,
प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने दिए भाजपा जिला कार्यकारिणी को दिशा निर्देश
यमुनानगर:-भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूर्ण हो चुके हैं और हरियाणा प्रदेश में नए संगठन मंत्री की नियुक्ति के रूप में रविंद्र राजू ने कार्यभार संभाल लिया है ,आज प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू के जिला भाजपा कार्यालय में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा,नगर निगम मेयर मदन चौहान ,प्रदेश सहप्रवक्ता भारतभूषण जुआल ने फूलों का बुकें भेंट करके व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद ने शाल ओढ़ाकर व पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढ़ौरा, जिला परिषद चेयरमैन सोहनलाल गोयल ,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने फूलो का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया ,बैठक की शुरुआत संगठन मंत्री रवींद्र राजू सहित सभी नेताओं द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प आर्पित करके व दीप प्रज्वलित करके की गई,बैठक में जिला विस्तारक जगदीश राणा साथ रहे,भाजपा जिला यमुनानगर के कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कर्म योगी बनना चाहिए ,उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता नहीं है, भाजपा का कार्यकर्ता या तो जीतता है या सीखता है, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने जिला कार्यकारिणी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होता है,उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हुए बंगाल सरकार की निंदा की व कहा कि बंगाल चुनावों में इस बार जनता भाजपा का साथ देगी और वहां पर भाजपा की भारी बहुमत के साथ सरकार बनेंगी,मोदी सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों की उन्होंने प्रशंसा की व बताया कि इन कृषि कानूनों से किसान की आमदनी बढ़ेगी, प्रदेश संगठन मंत्री ने सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों से उनका परिचय व कार्यक्षेत्र की जानकारी ली व कहा कि वो जल्दी ही दोबारा जिले में प्रवास करेंगें,संगठन मंत्री के उदभोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया व भाजपा जिला कार्यालय भारत माता की जय ,वंदे मातरम,भाजपा जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा सजग रहना चाहिए व आमजन के सम्पर्क में रहना चाहिए व संगठन द्वारा बताए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए
इस दौरान मौके पर मेयर मदन चौहान,जिला सह मीडिया प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा,जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग,छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह,यमुनानगर अध्यक्ष विभोर पहुजा,वर्कशॉप अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री शिवकुमार लेदी,विस्तारक शशि दुरेजा,बैकवर्ड मोर्चा अध्यक्ष जगदीश धीमान, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार,जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग,जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर, फर्कपुर अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा,सढ़ौरा अध्यक्ष पवन सैनी,बिलासपुर अध्यक्ष चंद्र मोहन कटारिया, जिला सचिव ऊषारानी,जिला सचिव कुसुमलता,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम हड़तान, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इरफान, बुढिया अध्यक्ष अनिल,सरस्वती नगर अध्यक्ष रणधीर सिंह,नाहरपुर अध्यक्ष हरपाल काम्बोज, जोनी राणा,जगाधरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा ,ऊंचा चंदाना अध्यक्ष चरणजीत व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा नेतागण उपस्थित रहे
Tags



