यमुनानगर:पुलिस ने अकाउंटेंट हरप्रीत सिंह के खिलाफ किया धोखाधडी का केस दर्ज
यमुनानगर/जगाधरी:सेक्टर-17 निवासी नवदीप ढींगरा ने हुडा थाने में शिकायत दी है कि उसकी कालाअंब में दवाईयों की फैक्टरी है । सेक्टर-17 में उन्होंने कंपनी का आफिस बनाया हुआ है । यहां पर कालपी के पास रहने वाला हरप्रीत सिंह अकाउंटेंट रखा हुआ था।कंपनी का हर साल आडिट होता है इस बार आडिट हुआ तो खाते में कुछ गड़बड़ी मिली । जांच में सामने आया कि 90 से 95 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है । आरोपी ने चेक पर धोखे से साइन कराकर किसी और के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया है । वहीं उनकी एंट्री को छुपाया । एक अप्रैल 2019 से अब तक अकाउंट में गड़बड़ी की है । वहीं अकाउंटेंट अब काम पर भी नहीं आ रहा है । उसका मोबाइल भी बंद है । इस शिकायत पर हुडा थाना पुलिस ने अकाउंटेंट हरप्रीत सिंह पर धोखाधडी का केस दर्ज किया है

