Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का स्वागत व अभिनंदन किया

यमुनानगर:-भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का स्वागत व अभिनंदन किया


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने शपथ लेने के बाद यमुनानगर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के निवास स्थान पर पहुंचे। वहाँ पहुंचने पर यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन भोपाल सिंह के सुपुत्र भाजयुमो जिला सचिव मुकुल उनके साथ रहे। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भोपाल सिंह खदरी की मेहनत व ईमानदारी का उन्हें फल प्राप्त हुआ है कि उन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है। पहले भी भोपाल सिंह मेंबर के रूप में आयोग में काम कर रहे थे और अब वह चेयरमैन का रूप में अपनी सेवाएं देंगे और यह जिला यमुनानगर के लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का जीवन शुरू से ही सादगी व ईमानदारी का रहा है और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और वह अनुशासन प्रिय है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने उनके निवास स्थान पर कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि भोपाल सिंह पहले गांव खदरी के सरपंच रहे और उन्होंने पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ गांव का विकास करवाया था। उसके बाद वह अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया के निजी सहायक रहे। और वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक कार्य किया और व अब चेयरमैन के रूप में हरियाणा सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और यह बहुत गर्व करने की बात है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि वह अपना कार्य पूरी तत्परता व इमानदारी के साथ करेंगे और उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द पूरी ईमानदारी के साथ सभी नौकरियां भरी जाएं और सही योग्य उम्मीदवारों का चयन हो।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad