यमुनानगर:-जगाधरी-अंबाला रोड से नगर निगम की टीम ने हटाएं मीट के खोखें,सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने की कार्रवाई, खोखा संचालकों को कई बार स्वयं हटने के दिए जा चुके हैं निर्देश
यमुनानगर:-नगर निगम का सड़क किनारों से अवैध मीट के खोखें हटाने का अभियान जारी है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में जगाधरी-अंबाला रोड पर सड़क किनारों से अवैध मीट के खोखें हटाएं। निगम की ओर से इन खोखा संचालकों को कई बार स्वयं हटने के लिए निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके खोखा संचालकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके चलते शुक्रवार को निगम की टीम ने बस स्टैंड से गऊशाला कॉलोनी तक सड़क किनारों से इन खोखों को हटाया गया।नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह व कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव के आदेशों पर सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज, रामकेश, शशि, धीरज, विजय व होमगार्ड के जवानों को शामिल किया गया। निगम की यह टीम शुक्रवार दोपहर बाद सबसे पहले अंबाला रोड पर क्रिश्चियन अस्पताल जगाधरी के नजदीक पहुंची। टीम ने यहां से मीट के खोखें का हटाया। यहां से खोखा हटाने के बाद रक्षक विहार नाके व गऊशाला कॉलोनी के नजदीक से मीट के खोखों का हटाया गया। निगम कर्मियों ने इस दौरान खोखों का सामान उठाकर उसे निगम की गाड़ी में लोड किया। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने बताया कि बीती 17 फरवरी व तीन मार्च को भी नगर निगम की टीम द्वारा सड़क किनारों से मीट के खोखों को हटाया गया था। निगम द्वारा खोखा संचालकों को कई बार स्वयं सड़कों के किनारों से हटने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद अब निगम की ओर से इन पर कार्यवाहीं की गई। उनका कहना है कि शहर को साफ सुथरा रखने व सड़कों पर सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों के किनारे रखे अवैध मीट के खोखों का उठाया गया हैं।



