Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-डीएवी संस्था के प्रधान पद्म श्रीआर्य रत्न डा. पूनम सूरी के जन्मोत्सव पर आज आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा तथा आर्य युवा समाज हरियाणा के तत्वावधान में राष्ट्रभृत यज्ञ का ऑनलाइन आयोजन किया गया

यमुनानगर:-डीएवी संस्था के प्रधान पद्म श्रीआर्य रत्न डा. पूनम सूरी के जन्मोत्सव पर आज आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा तथा आर्य युवा समाज हरियाणा के तत्वावधान में राष्ट्रभृत यज्ञ का ऑनलाइन आयोजन किया गया



। 

इस यज्ञ का उद्देश्य जहां एक ओर डा पूनम सूरी के आर्य संस्था के प्रति सहयोग, योगदान व संस्था की तरक्की के लिए किए गए कार्यो के लिए धन्यवाद देना था वहीं दूसरी ओर देश की आन्तरिक और ब्राहन सुरक्षा, सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना करना भी था। इस यज्ञ में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के साथ-साथ डीएवी संस्था के अन्य कई स्कूलों व कालेजों ने गुगलमीट पर लिंक द्वारा जुड़ कर एक ही समय पर एक साथ इस यज्ञ में भाग लिया। डा. पूनम सरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और देश की उन्नति व सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने संस्था के प्रधान डा पूनम सूरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि डा पूनम सूरी के मार्गदर्शन में हम सदैव आर्य संस्था के माध्यम से राष्ट्रोत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि डा पूनम सूरी का जीवन व उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। आर्य समाज संस्था हमेशा से ही सामाजिक व राष्ट्रीय उन्नति के लिए बढ-चढ कर अपना योगदान देती रही है। आगे भी यह संस्था देशहित में इसी प्रकार कार्य करती रहेगी

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad