Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-शिक्षा मंत्री कंवरपाल के द्वारा शुरू किए गए सफाई अभियान को पूरे जगाधरी शहर में भाजपा संगठन द्वारा जारी रखा जा रहा है।

यमुनानगर:-शिक्षा मंत्री कंवरपाल के द्वारा शुरू किए गए सफाई अभियान को पूरे जगाधरी शहर में भाजपा संगठन द्वारा जारी रखा जा रहा है।


भारतीय जनता पार्टी जगाधरी की तरफ से जगाधरी मुखर्जी पार्क व आस पास की गलियो में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जगाधरी विपुल गर्ग व युवा मोर्चा अध्य्क्ष राहुल गढ़ी बंजारा ने सफाई अभियान का जायजा लिया व नगर निगम कर्मचारियों को सफाई अभियान के संबंध में दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग व युवा अध्य्क्ष राहुल गढ़ी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व आस पास के लोगो से मुलाकात की उनकी समस्या सुनी व लोगों को पार्क के आस पास  सफाई रखने के लिए आह्हवान किया। मुखर्जी पार्क के आस पास लोगो ने नालियो की सफाई की शिकायत की व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग  ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नालियो की सफाई करवाने के निर्देश दिए व मोके पर ही आस पास की गलियों में नालियो की सफाई का काम शुरु करवाया गया व गलियों में जमी हुई मिट्टी को उठवाया गया जिस पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। मंडल अध्यक्ष जगाधरी विपुल गर्ग  व युवा मोर्चा अध्य्क्ष राहुल गढ़ी ने सफाई अभियान का जायजा लिया।इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख पी. डी. स्वामी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, साहिल गर्ग, विशाल साहू, पंकज विग, नगर निगम से सैनिटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad