Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एक आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में किया गया

यमुनानगर: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर एक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में किया गया



यमुनानगर: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर एक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में किया गया। जिसमे छात्र व छात्राओं द्वारा स्केच के माध्यम से प्रस्तुती देकर नशे से दूर रहने के प्रति समाज को सन्देश दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट जिला सचिव दुर्गा प्रसाद ने कहा कि मेरी बेटी भी इसी स्कूल की छात्रा है। मुझे गर्व है की मेरी बेटी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है। जिस प्रकार से सभी बच्चो व बालिकाएं ने विभिन्न छायांकित चित्रों से नशा मुक्ति अभियान व पर्यावरण संरक्षण का प्रस्तुतीकरण किया है प्रशसनीय है। संदेश युवाओं को नशे से दूर होकर मिलने वाले जीवन का संदेश देता है।प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा व इंचार्ज  सुमनलता  ने बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए संदेशों को जनहितकारी व विकृत मानसिकता पर अंकुश लगाने का उदाहरण बताया! बच्चे कल का भविष्य हैं नशे की रोकथाम होने पर सर्वप्रथम बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगता है। नशा  मानसिंक विकृती को जन्म देता है। सरकार के द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना बच्चों के अभिभावकों ने भी की है। डॉ संदीप ने बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट दी व कार्यक्रम को शिक्षा के माध्यम नशे के खिलाफ मुहिम बताया व स्वास्थ्य से जुड़े कुछ नुस्खे साझा किये।कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबन्धन व  श्री मानव सेवासमिति ट्रस्ट से रामसरुप जितेन्द्र कुमार, सुनीता शर्मा,बलकार सिंह,सुरेन्द्र कौर,बलदेव मेहता, मदन राम,विक्रम कुशवाहा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad