Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

होली के दिन घरों में किया था पत्थराव व लोगों से मारपीट, चार गिरफ्तार,आरोपियों से कर रही पुलिस पूछताछ, मामला सीआईए टू में पहुंचा

होली के दिन घरों में किया था पत्थराव व लोगों से मारपीट, चार गिरफ्तार,आरोपियों से कर रही पुलिस पूछताछ, मामला सीआईए टू में पहुंचा


यमुनानगर:-आजाद नगर कॉलोनी में बुलेट से पटाखे बजाने से मना करने पर कुछ युवकों तलवारों, गंडासियों व डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए टू की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। हमलावरों ने पत्थरबाजी कर दर्जनों घरों में तोडफ़ोड़ की थी। इसमें छह लोग घायल हो गए थे।इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम ने आजाद नगर निवासी पंकज, हर्ष, गधौली कालोनी निवासी सन्नी व कृष्णा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने होली के दिन बुलेट बाइक से पटाखे मना करने पर अपने साथियों  के साथ मिलकर कई घरों में तोड फोड की थी और ईट पत्थर बरसाए थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई उमेश राठौर का कहना हैकि आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ कितने साथी थे, उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियेां ने डंडों व तलवारों से हमला भी किया था, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।ये है पूरा मामला -आजाद नगर की गली नंबर सात निवासी धैर्य मग्गो ने पुलिस को शिकायत दी थी कि होली के दिन वह अपने दोस्त कार्तिक, हिमांशु और शेर सिंह उर्फ शेरा के साथ रात करीब पौने दस बजे खाना खा कर गली में घूम रहे थे। तभी 3-4 बाइकों पर सवार होकर 10 युवक आए। आरोपी बुलेट बाइक से पटाखे बजा रहे थे। उन्होंने उन्हें रुकवाकर गली में बुलेट से पटाखे बजाने से मना किया। आरोप है कि उनके मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद ही कुछ ओर युवक बाइकों पर सवार होकर आए। आरोपियों के हाथों में गंडासियों व तलवार थी। आते ही आरोपियों ने गली के दीपक, राम श्याम समेत 10-15 मकानों पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी में कई घरों का टूट गया। तोडफ़ोड़ के दौरान हमलावरों ने उसके व उसके दोस्तों पर तलवार व गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके पड़ोसी करनैल सिंह व मंदीप पर भी हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया।जल्द होगें अन्य गिरफ्तार -इंचार्ज महरूफ अली का कहना है कि यह मामला होली के दिन रात के समय थाना शहर यमुनानगर मे दर्ज हुआ था। उनकी टीम को सुलझाने का जिम्मा दिया गया था। टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो से अभी पूछताछ की जा रही है कि अन्य आरोपी कौन है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad