Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर-कोरोना वैक्सीनेशन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौथे कार्यक्रम का आयोजन गांव भीलपुरा में सफलतापूर्वक किया गया

यमुनानगर-कोरोना वैक्सीनेशन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौथे कार्यक्रम का आयोजन गांव भीलपुरा में सफलतापूर्वक किया गया



। ग्रामीणों का मिल रहा आसहयोग। कैंप में कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ योग्य पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने।जिला यमुनानगर सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने कोरोना वैक्सीनेशन आपके द्वार के तहत गांव भीलपुरा में आयोजित कैम्प में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उनके साथ सीनियर डा. विजय विवेक, एसएमओ सुशीला सैनी, कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन रामजतन डमौली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार, सरपंच सुरेंद्र, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि साथ रहे।सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। आज प्रथम अप्रैल से केन्द्र सरकार की हिदायतों के मुताबिक 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया है। गांंवों में लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे है व मौके पर ही योग्य पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है, जिसमें ग्रामीणों का बहुत सहयोग मिल रहा है।एसएमओ सुशीला सैनी ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक भीलपुरा कैम्प में 150 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगया गया है व 21 योग्य पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है व शाम तक संख्या ओर बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को इस बात का ध्यान रखना है की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 4 हफ्ते से 8 हफ्ते के बीच दूसरी डोज का टीका भी लगवाना है तभी यह वैक्सीन पूरी तरह से प्रभावी होगी।कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन रामजतन डमौली ने कहा कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता इन कैम्पों में पूरा सहयोग कर रहे है। शिक्षा मंत्री स्वयं हर कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट देखते है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देशवासियों को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो रही है इसके लिए समस्त नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है। इस दौरान सीनियर डा. विजय विवेक, एसएमओ सुशीला सैनी, चेयरमैन रामजतन डमौली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार, सरपंच सुरेंद्र, बलबीर सिंह, रगबीर सिंह नम्बरदार, रत्नलाल शर्मा, देवीदयाल व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad