यमुनाननगर हरियाणा रोडवेज डिपो में चल रही मिनी बसों को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोविड एंबुलेंस में तब्दील किया जा रहा है. इसके लिए 5 मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया जा रहा है. एक बस में एक सा
Headline(toc)
थ 4 मरीजों को अस्पताल तक ले जाया जा सकेगा. इन बसों में मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाया जा रहा है ताकि मरीज की हालत ज्यादा खराब हो तो उसे ऑक्सीजन देकर बचाया जा सके, बसों को एंबुलेंस में तब्दील करने के लिए रोडवेज कर्मचारी दिन रात जुटे हैं और दावा है कि बुधवार यानि कल तक ये एंबुलेंस बसें तैयार हो जाएंगी हरियाणा सरकार ने रोडवेज विभाग को आदेश जारी किए हैं कि मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया जाए. हरियाणा सरकार ने रोडवेज को महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में सीसीटीवी और जीपीएस से युक्त 150 बसों की सौगात दी थी लेकिन इन दिनों महामारी की हालात देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में 5-5 मिनी बसों को कोविड एंबुलेंस में तब्दील किया जा रहा है. यमुनानगर डिपो के अधिकारियों ने बताया कि उन्हे रविवार को सरकार के आदेश मिले थे जिसके बाद तत्परता से इस पर काम शुरु कर दिया गया. और डिपो में करीब 16 लोग लगातार इन मिनी बसों को कोविड एंबुलेंस में तब्दील करने का काम कर रहे हैं. एक-एक बस में 4-4 बैड लगाए जा रहे हैं वहीं बस में एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाया गया है ताकि मरीज की हालत ज्यादा खराब ना हो वहीं हर बैड के ऊपर पंखों का भी इंतजाम किया गया है. रोडवेज अधिकारी ने बताया कि बुधवार तक स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस बसें सौंप दी जाएंगी. और इन बसों में रोडवेज के दो कर्मचारी तैनात रहेंगे वहीं बात करें तो अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बस में कितने कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. वहीं रोडवेज विभाग ने बताया कि 2 बसें तैयार हो चुकी हैं और 3 बसों पर काम जारी है जो भी बुधवार तक तैयार हो जाएंगी. फिलहाल देखना होगा सरकार का मिनी बसों को कोविड एंबुलेंस में तब्दील करने का ये फैसला कोरोना महामारी के दौरान कितना कारगर साबित होगा