घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दपंत्ति की हत्या, केस दर्ज फाईनेंंस पर पैसे भी देता था बुजुर्ग, सिर पर वार कर हत्या
यमुनानगर:-जगाधरी पुरानी अनाज मंडी में घर में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। जैसे ही यह बात शहर में पता चली तो लोगों का दिल दहला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, सीआईए वन इंचार्ज राकेश, सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली टीम के साथ पहुंचे। मौके पर फोरेसिंग टीम को बुलाया गया, जिन्होंने आस पास से तथ्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुरानी जगाधरी मंडी जगाधरी निवासी 80 वर्षीय रिषीपाल गोयल बैंक से सेवानिवृत है। वह अपनी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता के साथ पुरानी अनाजमंडी जगाधरी में बने मकान में रह रहा था। रिषीपाल पर तीन बेेटे है। उसके दो बेटे पौंटा साहिब रहते है और एक बेटा सरस्वती कालोनी में रहता है,ख्उसकी कई दिन पहले मौत हो चुकी है। रात को किसी ने दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की सोते समय हत्या कर दी। महिला बुजुर्ग के सिर पर वार कर हत्या की गई, जबकि रिषीपाल की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई है। दोनों ही दपंत्ति एक ही कमर में अलग अलग बैड पर लेटे हुए थे। उनका शव में एक कमरे से बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फाईनैस पर पैसे भी देता था। एक व्यक्ति को उसने मोटी रकम भी फाईनेंस भी दी हुई है।
फोन नहीं उठाया तो पोता भेजा -
मृतक दपंत्ति के बेटे की पत्नी रेणूका गोयल ने बताया कि रात को उसकी बुजर्ग दंपत्ति से बात हुई थी। काफी देर बात होती रही, लेकिन कोई भी दिक्कत उनको नहीं लगी। जब सुबह उसने दोबारा फोन किया तो कई बार फोन करने के बाद भी नहंी उठाया। उसके बाद उसने किसी पडोसी को फोन किया। जब पडोसी ने आकर आवाज लगाई तो कोई भी जबाव नहीं आया। उसके बाद किसी ने दरवाजे पर हाथ लगाया तो वह खुल गया। उसके बाद अन्य लोग भी आ गये। इस दोरान उनका पोता विजय व दोस्त अनुराग भी गया। अंदर आकर देखा तो दोनों बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ पडे हुए थे और उनके कान, हाथ से जेवर भी गायब थे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।


