Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:*सतपाल सिंह रोजी बने मोदी रतन*20000 से अधिक प्रदेशवासियों को भाजपा सदस्य बनाया*

*सतपाल सिंह रोजी बने मोदी रतन*20000 से अधिक प्रदेशवासियों को भाजपा सदस्य बनाया*
*यमुनानगर* 10 दिसंबर:भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सतपाल सिंह रोजी ने एक बार फिर से कीर्तिमान स्थापित करते हुए पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है। सतपाल सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान मे 20000 से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि सतपाल सिंह ने 20235 प्रदेशवासियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछले महीने 10000 भाजपा सदस्य बनाकर सतपाल सिंह पहले ही मोदी मित्र बन चुके हैं अब 20000 का आंकड़ा पार कर वह मोदी रतन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह यमुनानगर जिले के ऐसे पहले भाजपा नेता है जिन्होंने यह आंकड़ा पार किया है। राजेश सपरा ने कहा कि उन्हें विश्वास है की सतपाल सिंह और अधिक सदस्य बनाकर देश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले नेताओं की पंक्ति में अपना नाम दर्ज करवाएंगे। सतपाल सिंह रोजी की इस उपलब्धि पर सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad