हरियाणा: यमुनानगर:-ABVP चलाएगी स्वदेशी जागरूकता अभियान
October 22, 2020
0
हरियाणा: यमुनानगर:-ABVP चलाएगी स्वदेशी जागरूकता अभियान ... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यमुनानगर की छिछरोली नगर इकाई की बैठक 22 अक्टूबर को रखी गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान ,सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थी परिषद का योगदान आदि विषयों पर विशेष चर्चा हुई ABVP यमुनानगर के जिला संयोजक राजन सिंह गुर्जर ने बताया की स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश देने के लिए यमुनानगर इकाई द्वारा दीपावली से पूर्व 7 दिन का स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाएंगी और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी... बैठक में जिला संगठन मंत्री सीताराम केसरी ,छिछरोली इकाई के नगर अध्यक्ष विजेंद्र कुमार , सुधांशु, हर्ष, तुषार,आर्यन ,जतिन ,पारस इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे..