अपना दायित्व ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं कार्यकर्ताः मदन चौहान
मेयर को पुष्प गुच्छ देकर जताया आभार, कुशल स्वास्थ्य की कामना की
यमुनानगर:-भाजपा मंडल यमुनानगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने वीरवार को मेयर मदन चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।
मेयर चौहान ने नवनियुक्त मंडल टीम को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, महामंत्री अमन सग्गड़ व गगन कटोच, उपाध्यक्ष डा. नरेंद्र शाही, रमन गोयल, सुनील अरोड़ा, सतीश शर्मा, मंडल सचिव मोहित बंसल, नाथी राम, विनय अग्रवाल व अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा उपमा मलिक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम नारायण व अन्य ने मेयर चौहान को पुष्प गुच्छ देकर आभार जताया और उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना की। मेयर मदन चौहान ने कहा कि जिन भी कार्यकर्ता को जो दायित्व मिला है, उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। साथ ही उन्होंने सभी मंडल की नई टीम को बधाई दी और किसी की कार्य के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें अपने दायित्वों का पूरी तरह से पालन करने का आश्वासन दिया।

फोटोः मेयर मदन चौहान को पुष्प गुच्छ देते भाजपा मंडल के पदाधिकारी व अन्य