Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा के छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाहला का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया।

यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा के छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाहला का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया

। कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद पिछले लगभग एक महीने से उनका उपचार मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबियत बिगाड़ने पर उनका देहांत हो गया। शिक्षा मंत्री चौधरी कँवरपाल एवं भाजपा के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पहुँच कर परिवार को 

ढांढस बँधाया। भाजपा परिवार में विधायक के भाई की मृत्यु से शोक की लहर है। शिक्षा मंत्री चौधरी कँवरपाल ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार इस दुःख की घड़ी में विधायक घनश्याम अरोड़ा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम जी का देहांत उनके लिए निजी क्षति से कम नहीं है क्योंकि अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआत से ही घनश्याम जी के परिवार से उनके पारिवारिक सम्बंध रहे हैं। ज़िला अध्यक्ष राजेश सपरा, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, आदित्य चावला, कृष्ण सिंगला, गिरीश पूरी, डॉक्टर हर्ष शर्मा, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग, करणेश शर्मा, अशोक महंदिरत्ता व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पहुँच कर परिवार को सांत्वना दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad