यमुनानगर, 19 अक्तूबर( )एंग्लर गिल्ड एसोशिएसन द्वारा एगलिंग चण्डीगढ़ द्वारा 16 अक्तूबर को दादुपुर हैड यमुनानगर में मछली पकडऩे की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके आयोजक अशरफ खान, मोरिस जॉन व इयान वरदान थे।
जिला मत्स्य अधिकारी अजय सिन्हा द्वारा कल्ब ने प्रथम व दितीय स्थान पर आये प्रतियोगियों को पुरस्कार दिलवाए। प्रथम स्थान पर मोहम्मद असलम व दितीय स्थान पर मोहम्मद इसलाम रहे। प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
जिला मत्स्य अधिकारी अजय सिन्हा ने बताया कि पूरे विश्व में लोगों को एग्लिंग का शौक है। जिसमें काफी प्रतिशत एंग्लरस मछली पकड़ कर वापस झील व नदी में छोड़ देते है। उनकी इस बात से प्रभावित होकर 80 प्रतिशत मछली जो एंग्लरस ने पकड़ी थी व वापस नहर में छोड़ दी।