Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा विधायक घनश्याम अरोड़ा और ज़िला अध्यक्ष राजेश सपरा की सहमति से मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा द्वारा की गयी

यमुनानगर:-शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा विधायक घनश्याम अरोड़ा और ज़िला अध्यक्ष राजेश सपरा की सहमति से मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा द्वारा की गयी
। मंडल कार्यकारिणी में गगन कटोच और अमन सग्गर को महामंत्री घोषित किया गया। डॉक्टर नरेंद्र साही, रमन गोयल, सुनीता अरोड़ा और सतीश शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। मोहित बंसल, राजीव गर्ग, अजय वर्मा, विनय अग्रवाल और नाथी राम को मंडल सचिव बनाया गया। राजेश कुमार को मंडल कोषाध्यक्ष, उपमा मलिक को महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, राम नारायण को ओ॰बी॰सी॰ मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, कुलदीपक छाबड़ा को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, इशमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष और मनीष शर्मा को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही मंडल कार्यकारिणी में 33 स्थाई सदस्यों की टीम घोषित की गयी और 25 विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए गए। ज़िला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। वहीं विधायक घनश्याम अरोड़ा और समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोज़ी आनंद ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सभी पदाधिकारी पार्टी को और मज़बूत करेंगे और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। मौक़े पर ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदी, आदित्य चावला, प्रमिला बक्शी, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग, करणेश शर्मा, गिरीश पुरी, कृष्ण सिंगला, सुरेंद्र शर्मा, कैलाश अग्रवाल, विजय मरवाह, नितिन कपूर, मोहित गेरा, ओम् प्रकाश तलुजा, विजय बब्बर, रवि महेंद्रू, अभिषेक मलिक, अनिल शाह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad