यमुनानगर:-भाजपा जगाधरी मंडल का हुआ गठन ,युवाओ एवं अनुभवी को दिया है मौका यह शब्द कहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने,
भारतीय जनता पार्टी मंडल जगाधरी की बैठक का आयोजन जगाधरी रैस्ट हाऊस में किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की उनके साथ जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग साथ रहे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए भाजपा के जगाधरी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के जगाधरी मंडल का अध्यक्ष विपुल गर्ग को पहले ही चुन लिया गया था और आज मंडल महामंत्री के रूप में प्रियंक शर्मा और सीमा गुलाटी की नियुक्ति की गई है ,मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी धर्मपाल,सोमनाथ, वरुण बत्रा,अजय मंगला, दीक्षांत खेड़ा को दी गई है, मंडल सचिव की जिम्मेवारी मनोज एडवोकेट ,मनीष गुप्ता ,प्रदीप गोयल, अमन सैनी, ललित गुप्ता, मंडल का कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी रमेश मित्तल को सौंपी गई है ,मंडल कार्यकारिणी के रूप में 26 सदस्यों का चयन किया गया है जिनमें जगदीश विद्यार्थी, पीडी स्वामी, पंकज मंगला, पवन शर्मा,पवन विग ,सुतीक्षण बंसल, रिंकू धीमान,अंकित गोयल, टिंकू राणा आदि रहे, भाजपा मंडल के अन्य मोर्चों का विस्तार करते हुए भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी राहुल गढ़ी बंजारा को पुनः उनके कार्य व मेहनत को देखते हुए दोबारा सौंपी गई ,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री गुर मेहर सिंह को चुना गया ,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल को दोबारा बनाया गय एवं महामंत्री के रूप में माहिती गुप्ता को शामिल किया गया ,किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अवतार सिंह, एस सी मोर्चा अध्यक्ष सुनील तेलीपुरा को बनाया गया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि अभी और कुछ नामों की घोषणा होनी बाकी है जल्दी ही संगठन में विचार-विमर्श करके बाकी घोषणाएं भी जल्द से जल्द कर दी जाएंगी, भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है ,इसमें सभी निर्णय सामूहिक रूप से विचार विमर्श कर के लिए जाते हैं, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र से चलने वाली पार्टी है, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि आज के विस्तार में सभी युवा एवं अनुभवी लोगों को तरजीह दी गई है,अध्यक्ष विपूल गर्ग ने बताया कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया जाता है
इस दौरान मौके पर ज़िला अध्य्क्ष राजेश सपरा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मेहंदीरत्ता , जगदीश विद्यार्थी ,पार्षद राम आसरा भारद्वाज , पार्षद प्रीति जौहर व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


