अम्बाला शहर:-वार्ड -17 के लोगों की सेवा के लिए चुनाव लड़ने का किया फैंसला – रानों देवी घर-घर जाकर वोट व सहयोग देकर चुनने का किया आग्रह
December 17, 2020
0
वार्ड -17 के लोगों की सेवा के लिए चुनाव लड़ने का किया फैंसला – रानों देवी
घर-घर जाकर वोट व सहयोग देकर चुनने का किया आग्रह
अम्बाला शहर (17 दिसम्बर ): महिला आरक्षित वार्ड – 17 से हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) की नगर निगम अम्बाला के चुनाव में उम्मीदवार रानों देवी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और चुनाव चिन्ह सिलेंडर का बटन दबाकर उनको विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उनको वार्ड के सभी हिस्सों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड की सभी महिलायों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और उनको व हजपा की मेयर प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को भारी मतों से जिताने का विश्वास भी दिलाया।
रानों देवी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से वादा किया कि विजयी होने पर वो अपने वार्ड के सभी लोगों के साथ मिलकर वार्ड की उन्नति में अपना भरपूर योगदान देंगी। उन्होने कहा कि उनके पार्षद बनने के बाद लोगों को अपने कामों के लिए नगर निगम के बार-2 चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वो लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के साथ-2 अपने वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर भी विशेष ध्यान देंगी। मेरा वार्ड मेरे परिवार की तरह है, मैं वार्ड वासियों के लिए हरदम उपलब्ध रहूँगी।
रानों देवी ने बताया कि वो चुनाव अपने वार्ड के लोगों की सेवा के लिए लड़ रही हैं, राजनीति के लिए नहीं। हजपा अध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा ने उन पर जो विश्वास जताया है, वो उस पर खरा उतरेंगी। रानों देवी ने यह भी बताया कि उनको समाज सेवा की प्रेरणा अपने पति संजय शर्मा, जोकि वर्ष 2005-2010 में रतनगढ़ के सरपंच पद पर रहे, से मिली। संजय एक समाजसेवी हैं और लोगों के सुख-दुख में उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, वो पंडित विनोद शर्मा के साथ सोलह साल से जुड़े हुए हैं। रानों देवी ने वर्ष 2013 में भी पार्षद का चुनाव लड़ा था।
Tags

