Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भाजपा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़,

यमुनानगर:भाजपा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए प्रशिक्षण के गुण एवं सामरिक विषय पर की चर्चा, भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है ,आज उसी कड़ी में जिला यमुनानगर में भाजपा यमुनानगर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, प्रशिक्षण शिविर में दोपहर वाले सत्र की अध्यक्षता यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने की व सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सत्र के दौरान सामरिक विषयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की ,प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा की समय बदल रहा है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आज के समय के हिसाब से आधुनिक सूचना तकनीक से लैस होना चाहिए, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि आज भारतीय जनता पार्टी की क्या कार्यशैली है और वह किस प्रकार से भाजपा को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है,प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीन कृषि कानूनों के समर्थन में कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास किया है, 3 कानूनों के लागू होने से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी,किसानों को फसल स्टोरेज करने में आसानी होगी व किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक व उन्नत बीज व खाद उपलब्ध रहेगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आंदोलन शुरू करना ही ताकत नहीं होता बल्कि आंदोलन को खत्म करना भी ताकत होती है ,उन्होंने किसान संगठनों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार किसान संगठनो से बातचीत कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा हर मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण देगी ताकि पार्टी की नीतियों को आगे बूथ लेवल तक जनता तक पहुंचाया जा सके, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसान आंदोलन बातचीत के माध्यम से जल्दी ही समाप्त हो जाएगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान मित्र योजना के तहत प्रगतिशील किसान मित्र के रूप में काम करेंगे और एक किसान मित्र 100 किसानों की वित्तीय प्रबंधन में मदद करेगा इस प्रकार इस योजना के माध्यम से 17 हजार किसान मित्र, 1 लगभग 17 लाख किसानों की मदद व मार्गदर्शन करेंगें,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए ₹3 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त फसली ऋण की सुविधा सहकारी एवं राष्ट्रीय बैंकों के माध्यम से भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की भाजपा की हरियाणा सरकार ने किसानों की सहायता के लिए गेहूं धान सूरजमुखी सरसों चना बाजरा जारी फसलों को एमएसपी के मूल्य पर खरीद कर लाखों किसानों को लाभ लाभ पहुंचाया है भाजपा सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है, सत्र की अध्यक्षता करते हुए यमुना नगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत से जमीन से जुड़ा हुआ रहता है और आज प्रशिक्षण लेने के बाद उसकी ज्ञान में वृद्धि होगी तो वह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों तक भी भाजपा व सरकार की महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाएगा, भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए क्योंकि प्रशिक्षण लेने से आदमी को कई अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में पता चलता है जिससे उसकी ज्ञान की ज्ञान में भी वृद्धि होती है और उसके ज्ञान का फायदा भाजपा पार्टी को भी महत्वपूर्ण लाभ मिलता है, इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ,मेयर मदन चौहान, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ,भाजपा जिला महासचिव कृष्ण सिंगला ,भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,जिला सचिव संजीव गर्ग ,जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गोयल ,यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा व जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,आइ टी जिला संयोजक आदित्य चावला आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आने पर पूरा भाजपा कार्यालय भारत माता की जय,वंदे मातरम व भाजपा जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा,सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उनका हाल चाल पूछा व भाजपा के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए कहा इस दौरान मेयर मदन चौहान,भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण मेहरचंद गहलोत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र चौहान , जिला प्रशिक्षण प्रमुख व प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भुषण जुआल, जिला विस्तारक जगदीश राणा,जिला प्रशिक्षण प्रभारी लोकेश नागरु,जिला सचिव संजीव गर्ग,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,यमुनानगर अध्यक्ष विभोर पहुजा, आई टी सैल जिला संयोजक आदित्य चावला,भाजपा नेता करनेश शर्मा,भाजपा नेता हर्षवर्धन शर्मा,सह मीडिया प्रभारी कीमतपाल चोपड़ा, मंडल सचिव ललित गुप्ता,दीपक पंडित, सीताराम मित्तल, गुरमेहर सिंह,वरूण बतरा,राहुल गढ़ी बंजारा, मोहित गेरा,प्रवीण शर्मा पिन्नी, राम आसरा भारद्वाज, पूनम अग्रवाल,शुभम गर्ग,अजय धीमान, अजय मंगला टोनी, सतीश शर्मा,ओमपाल, कुनाल भारद्वाज ,आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad