यमुनानगर:-शहर के एक निजी स्कूल मेंं एक छात्रा व 3 छात्रों के अलावा गांव गुंदयाना में एक 37 वर्षिय महिला कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाई गई है
December 17, 2020
0
यमुनानगर:-शहर के एक निजी स्कूल मेंं एक छात्रा व 3 छात्रों के अलावा गांव गुंदयाना में एक 37 वर्षिय महिला कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाई गई है। जिनमें गांव घेसपुर से 13 वर्षिय छात्रा, गांव खुर्दबन से 18 वर्षिय छात्र, गीता कालौनी रादौर से 17 वर्षिय छात्र व गांव भगवानगढ से 16 वर्षिय छात्रा संक्रमित पाई गई है। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के वार्ड नंबर 6 में स्थित पंजाबी धर्मशाला में 67 व गांव जठलाना में 62 लोगों के कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल लिये। नगरपार्षद भगवतदयाल कटारिया की देखरेख में स्वाथ्य विभाग की डॉ. रेनू, पूजा, विक्की, मोहित, सुमित, विक्रम, रजनीश व प्रदीप ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को शहर की तहसील व सरकारी स्कूल अंटावा में सैंपल लिये जायेगें। सिविल अस्पताल रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि रादौर उपमंडल में अब तक 390 लोग अब तक संक्रमित पाये जा चुके है। जिनमेें से 364 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके है। केवल 16 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 15 लोगों को घर पर इलाज के लिए आईसोलेट किया गया है। जबकि 1 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 10 लोगों की उप मंडल मेंं बीमारी से मौत हो चुकी है। रादौर उपमंडल में अब तक 13740 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके है।
Tags

