यमुनानगर:14 ग्राम स्मेक के साथ युवक गिरफ्तार ,केस दर्ज
December 17, 2020
0
14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
- गांव के पास ही बेच रहा था स्मैक
यमुनानगर, 16 दिसंबर () : एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 14 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को टीम ने गांव के पास से ही गिरफ्तार किया है।
सैल के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार नशा तस्करों को पकडऩे के लिए लगातार तत्पर है, जिसके तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव महैलांवाली के पास से सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है । गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई जसवीर सिंह, सतनाम, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज व संदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर पशु चिकित्सक ड्यूटी मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार को बुलाया गया, इसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान महैलांवाली निवासी सूरज भान और सुरजू के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी स्नेचिंग का मामला दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
Tags

