Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-अनियंत्रित होकर कार के पेड़ से टक्कराने पर तीन दोस्तों की मौत, एक घायल

यमुनानगर:-अनियंत्रित होकर कार के पेड़ से टक्कराने पर तीन दोस्तों की मौत, एक घायल - एक ही गांव के हैं दो मृतक व एक घायल, गांव में छाया मातम - अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज यमुनानगर, 16 दिसंबर () : सर्दी के मौसम में सडक हादसे लगातार बढ रहे है। जठलाना- यमुनानगर मार्ग पर गांव खजूरी के नजदीक सामने से अज्ञात वाहन के आ जाने से अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टक्कराने पर तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल युवक को शहर के ट्रामा  सेंटर में भरती करवाया गया। मृतकों में दो युवक एक ही गांव के हैं। जबकि तीसरा मृतक उनका दोस्त है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। वही युवकों की मौत पर पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक गांव सूरा निवासी अजय कुमार (27), गौरव (26) व एक अन्य गौरव (25) अपने दोस्त अलीपुरा निवासी मोहित (26) के  साथ रात एक बजे के करीब आल्टो कार में  सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते मेें खजूरी के नजदीक अचानक अज्ञात वाहन के सामने आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टक्करा गई। हादसा इतना  भयानक था कि पेड़ से कार के टक्कराने पर उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कार से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया। मृतकों में  गांव सूरा निवासी अजय कुमार व गौरव तथा अलीपुरा निवासी मोहित शामिल हैं। जबकि सूरा निवासी एक अन्य युवक गौरव की गंभीर हालत बनी हुई है। उसे ट्रामा सेंटर में भरती करवाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिर तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad