Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

छछरौली/यमुनानगर, 15 दिसम्बर( )-जिला स्तरीय निरीक्षण कमेटी की अध्यक्षता करते हुए बिलासपुर के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने मंगलवार को बाल कुंज छछरौली में निरीक्षण किया

छछरौली/यमुनानगर, 15 दिसम्बर( )-जिला स्तरीय निरीक्षण कमेटी की अध्यक्षता करते हुए बिलासपुर के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने मंगलवार को बाल कुंज छछरौली में निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपमंडल अधिकारी ने बालकुंज छछरौली के बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था, सोने की व्यवस्था, खेलने की व्यवस्था और बच्चों के रहने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में जहां पर बच्चों के लिए खाना बनाया जाता है वहां का निरीक्षण किया व वहां की साफ -सफाई व्यवस्था देखी और खाद्य पदार्थों की क्वालिटी की जांच की, पीने के पानी की व्यवस्था को देखा व निर्देश दिए कि समय समय पर पीने के पानी के सैम्पल भिजवाकर चेक कराया जाए। बालकुंज अधिकारियों को कहा कि बालकुंज में रहने वाले बच्चों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार पूरी सुविधाएं प्रदान कर रही है। सभी सुविधाएं बच्चों तक पहुंचनी चाहिए व बालकुंज में रहने वाले बच्चों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाए। उपमंडलाधीश ने कंप्यूटर लेब, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरों व टॉयलेट को चेक किया व मोके पर जो खमियाँ पाई गई उन खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कमेटी से सुझाव भी लिए जिसमें कमेटी ने सुझाव दिया बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, मनोरंजन, खेल रुचि की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और सरकार की हिदायत अनुसार सभी दायित्वों को लागू किया जाए तथा बच्चों को मुख्यधारा के साथ जोड़ा जा सके। बालकुंज छछरौली में 100 के लगभग बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से सभी सुविधा प्रदान की जा रही है। जिससे कि उन का जीवन सफल हो। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार सुविधाएं पहले से ही मुहैया करा रही है फिर भी समाज के सभी वर्गो के लोग अपना यथा संभव योगदान बालकुंज छछरौली में अच्छे कार्यो के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग जुड रहे हैं। बालकुंज छछरौली की इंचार्ज सुपरिडेंट मोना चौहान ने उप मंडल अधिकारी को बालकुंज छछरौली की गतिविधियों से अवगत करवाया और बालकुंज में होने वाले सभी विकास कार्य व बच्चों के विकास के लिए चलने वाली परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्या अल्का गर्ग, चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारी अंजू बाजपेई, स्वास्थ्य विभाग से डॉ पुनीत, डॉ सपना, डॉ पर्स सिंधु, बाल कल्याण कमेटी से सुनीता शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad