Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 15 दिसम्बर( )-हरियाणा के नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और पूरे हरियाणा में कमल खिलेगा। यह शब्द कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहे।

यमुनानगर, 15 दिसम्बर( )-हरियाणा के नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और पूरे हरियाणा में कमल खिलेगा। यह शब्द कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहे। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री व नगर निगम सोनीपत चुनावों के भाजपा प्रभारी कंवरपाल मंगलवार को सोनीपत में भाजपा मेयर उम्मीदवार ललित बतरा के कार्यालय के मूहूर्त पर हवन में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही सम्पन्न हुए बिहार राज्य समेत देश के 12 राज्यों के विभिन्न उपचुनाव और स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रही सफलता से यह साबित होता है कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का जनाधार बढ रहा है। आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और नीतियों के साथ खडा हैं और उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। कंवर पाल ने कहा कि बिहार और राजस्थान के स्थानीय निकाय के चुनावों में ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हराकर भारी जीत दर्ज हासिल की है, इसी प्रकार गोवा,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और लक्षद्वीप के स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को जीत मिली है इससे साबित होता है कि किसान, गरीब आमजन भाजपा के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिल रही जीत आत्मनिर्भर भारत की जीत है। भाजपा किसानों की भलाई के लिए कार्य करती है इसलिए जनता के समर्थन से तमाम चुनाव जीत रही है। कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सोनीपत नगर निगम के चुनावों में मेयर पद व नगर पार्षद के पद पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और हिंदुस्तान पूरे विश्व का नेतृत्व करने की और अग्रसर है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad