Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कंड्ररोली मोड़ से गुमथला बस स्टैंड तक जाने वाले सडक मार्ग के नवीनीकरण के लिए नारियल फोड़ उद्घाटन किया। इस सडक़ मार्ग के नवीनीकरण पर 80 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी।

यमुनानगर, 15 दिसम्बर( )-कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कंड्ररोली मोड़ से गुमथला बस स्टैंड तक जाने वाले सडक मार्ग के नवीनीकरण के लिए नारियल फोड़ उद्घाटन किया। इस सडक़ मार्ग के नवीनीकरण पर 80 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। नायब सिंह सैनी ने बताया कि सडक मार्ग मार्केट कमेटी के अधीन आता हैं और लंबे समय से यह सडक मार्ग खस्ताहाल स्थिति में पड़ा था। सडक मार्ग तारकोल का बनेगा। उन्होंने बताया कि पहले इस सडक मार्ग के नवीनीकरण पर करीब 20 लाख रूपए की राशि खर्च होनी थी, लेकिन यह खनन एरिया है इसलिए कार्य मजबूती के साथ किया जाएं। इसको लेकर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने उच्चाधिकारियों के साथ बात कर राशि को बढ़वाया, ताकि सडक लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि सडक मार्ग की लंबाई करीब पौने तीन किलोमीटर है। जिसके नवीनीकरण पर अब करीब 80 लाख रूपए की राशि खर्च होनी है तथा सडक की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएंगी। सडक की चौड़ाई 12 फीट है और अब इसे बढ़ाकर 18 फीट किया जाएंगा। उन्होंनेे बताया कि लंबे समय से इस सडक मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। जिस कारण सडक मार्ग की हालत काफी खस्ता हैं। सडक में गहरे गड्ढे पड़ चुके थे। सडक के उद्घाटन के बाद सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज गुमथला गांव के ग्राम सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने यहां पर इक्ठ्ठे हुए किसानों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है। इन कृषि कानूनों का किसानों को फायदा मिलेगा। किसान कहीं पर भी अपनी फसल को बेच सकता है। लेकिन विपक्षी दल किसानों को बहका रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है और किसानों को इस बात को समझना होगा। बीजेपी सरकार की नीति व नियत में कोई फर्क नहीं है। इस अवसर पर एक्सईएन अतुल कुमार, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ ऋषिपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष रादौर वीरेंद्र मुंजाल हैप्पी, मंडल अध्यक्ष नाहरपुर हरपाल कांबोज, मंडल महामंत्री धनपत सैनी, अशोक बंसल, जगदीश मेहता जठलाना, वीरेंद्र चानना, नरेश, राजेश, चरण सिंह टोपरा, काका बत्तरा, रामपाल, सुदेश, हरबंस, रामकुमार, विजय व ठाठ सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad