हरियाणा:-केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा
December 24, 2020
0
हरियाणा:-केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा:-25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती है ,
प्रत्येक वर्ष हम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं, इसी कड़ी में किसान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसान परिवारों को 18,000 करोड रुपए का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खातों में करने वाले हैं, साथ ही दोपहर 12:00 बजे देश के किसानों को संबोधित भी करेंगे ,मंत्री कटारिया ने कहा मोदी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं, मोदी सरकार ने वर्ष 2013-14 के 21,933 करोड रुपए की तुलना में वर्ष 2020-21 में 6 गुना यानी 1,34,399 करोड रुपए का बजट का प्रावधान किया है, न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वर्ष 2018-19 से एमएसपी दर में उत्पादन लागत का डेढ़ गुना निर्धारण करने की व्यवस्था की है, किसानों को एमएसपी का भुगतान वर्ष 2019-20 में वर्ष 2013-14 की तुलना में ढाई गुना राशि से एमएससी मूल्य पर क्रय किया है, पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 95,779 करोड रुपए का हस्तांतरण से 10.59 करोड़ किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 6.6 करोड आवेदक किसानों को लाभ पहुंचा एवं 87,000 करोड रुपए से अधिक दावों का भुगतान किया गया l इसके अतिरिक्त अनेक प्रकार की प्रधानमंत्री जी की योजनाएं जैसे कि नीम कोटेड यूरिया, सॉइल हेल्थ कार्ड, एमएसपी के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम सिंचाई योजना, किसान रेल, 10 हजार एफपीओ को ₹1 लाख करोड़ का निवेश इत्यादि अनेक प्रकार की सुविधाएं किसानों को प्रदान करने का काम मोदी सरकार ने किया है, मंत्री कटारिया ने कहा भारत की संसद में काफी विचार विमर्श के बाद कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया है, इन सुधारों में है न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए हैं, बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं, नए अवसर मिले हैं l जिनके बारे में कुछ राजनीतिक पार्टियां व कुछ असामाजिक तत्व मिलकर किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने में लगे हैं ,मंत्री कटारिया ने कहा मैं देश के अन्नदाताओं व किसान संगठनों से आह्वान करता हूं कि वह इस भ्रम जाल में ना फंसे, वह अपने दोस्त और दुश्मन की पहचान कर नए कृषि कानूनों का समर्थन कर अपने उज्जवल भविष्य की ओर देखें l
Tags

