Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:- धुंध के सीजन में दुर्घटनाओ पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरटीए विभाग यमुनानगर द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य शुरू:- (DTO) जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी भारत भूषण कौशिक

यमुनानगर:- धुंध के सीजन में दुर्घटनाओ पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरटीए विभाग यमुनानगर द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य शुरू:- (DTO) जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी भारत भूषण कौशिक।। आज 250 ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य हुआ पूर्ण। ऑटो चालकों ने जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (DTO) भारत भूषण कौशिक की मौजूदगी में ली शपथ सभी ऑटो पर होगी रिफ्लेक्टर टेप। जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (DTO) भारत भूषण कौशिक ने कहा पिछले महीने जिलाउपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में हुई मीटिंग जिसमे यह निर्णय लिया गया यमुनानगर जिले में चलने वाले सभी वाहनों ट्रेक्टर ट्राली, थ्रीव्हीलर, मैक्सकैब पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य हो। क्योंकि धुंध के सीजन में रिफ्लेक्टर टेप कई दुर्घटनाओं में बचाव करती है व रिफ्लेक्टर टेप के कारण धुंध में भी वाहन दूर से नजर आ जाता है इसी को मद्देनजर रखते हुए दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में सरस्वती शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया सरस्वती शुगर मिल में रोजाना 500 से 600 गन्ने की ट्रेक्टर ट्राली आती है यहां आरटीए विभाग ने रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य दो दिन में पूरा किया। वही जिले की दो लक्कड़ मंडी, मंडोली व मानकपुर लक्कड़ मंडी है जहाँ मानकपुर लक्कड़ मंडी में रोजाना लकड़ी की 200 से 300 ट्रेक्टर ट्राली आती है वही मंडोली लक्कड़ मंडी में 600 से 700 ट्राली आती है यहां भी जिला आरटीए विभाग ने रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में शुरू किया। दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में मेक्सिकेब वाहनों को मिल्ट्री ग्राउंड में बुलाया गया मेकसीकेब यूनियन से बात कर तकरीबन 150 मेक्सिकेब वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य शुरू किया। जिले में तकरीबन 6 हजार ऑटो वाहन चलते है इसी मुहिम के तहत आज तकरीबन 250 ऑटो को बुलाया गया व रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य शुरू किया गया। जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (DTO) भारत भूषण कौशिक की मौजूदगी में मिल्ट्री ग्राउंड में सभी ऑटो चालकों ने प्रण लिया कि सभी अपने ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य करेंगे व दूसरे वाहन चालकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। वही आरटीए विभाग द्वारा ऑटो यूनियन के प्रधान आर के मन्दा को आश्वस्त किया जो गरीब ऑटो वाहन चालक है जिनके ऑटो में लाइट या अन्य सुरक्षा उपकरण नही व वो यह कार्य करवाने में सक्षम नही है ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर आरटीए विभाग को दी जाए ताकि विभाग ऐसे वाहन चालकों की मदद कर यह मुहिम पूरी करे व भविष्य में बिना सुरक्षा नियम के चल रहे वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओ पर रोक लगाई जा सके। वही चेनल के माध्यम से जिला ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (DTO) भारत भूषण कौशिक ने सभी से अपील की यातायात नियमो का पालन करे व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक बने।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad