Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 21 दिसम्बर( )-जिला स्तरीय गीता जंयती समारोह के उपलक्ष में खण्ड स्तरीय, कलस्टर स्तरीय व जिला स्तरीय भाषण, पेंटिग, श्लोक उच्चारण, संवाद, निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं करवाई गई

यमुनानगर, 21 दिसम्बर( )-जिला स्तरीय गीता जंयती समारोह के उपलक्ष में खण्ड स्तरीय, कलस्टर स्तरीय व जिला स्तरीय भाषण, पेंटिग, श्लोक उच्चारण, संवाद, निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं करवाई गई। गीता जंयती की ऑनलाईन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला के 6 खण्डों के कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 8 विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल 2100-2100 रूपये के नकद पुरस्कार प्राप्त किए हैं और यही विद्यार्थी कुरूक्षेत्र में आयोजित ऑनलाईन अंतर्राष्ट्रीय गीता जंयती समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जंयती समारोह की भाषण प्रतियोगिता में एसडी माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की 9वीं कक्षा की छात्रा मिस्टी, पेंटिग प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सढ़ौरा की 9वीं कक्षा की जिया, श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की 11वीं कक्षा की छात्रा शमा प्रवीन, संवाद प्रतियोगिता में एसडी माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की 12वीं कक्षा की छात्राएं प्रवीन व प्रिया, निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली की छात्रा अंजली ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी छात्राएं कुरूक्षेत्र में आयोजित ऑनलाईन अंतर्राष्ट्रीय गीता जंयती समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी नकद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है और विजेता बच्चों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना बिमारी के चलते इस वर्ष गीता जयंती उत्सव के सभी कार्यक्रम ऑनलाईन आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad