Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जेल में बंदियों को दी गई राजमिस्त्री और वुडन फर्नीचर कारपेंटर की ट्रेनिंग

यमुनानगर:-जेल में बंदियों को दी गई राजमिस्त्री और वुडन फर्नीचर कारपेंटर की ट्रेनिंग जेल से रिहा होने के बाद अपने पैरों पर खड़ा होकर मुख्यधारा में हो सकते हैं शामिल यमुनानगर:हरियाणा के यमुनानगर की जिला जेल में 90 बंदियों को ऐसी ट्रेनिंग दी गई है जिसके चलते वह जेल से रिहा होने के बाद अपने पैरों पर खड़े होकर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकते हैं। प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत दिए स्किल एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यमुनानगर जेल में बंदियों के लिए विशेष कोर्स चलाए गए हैं। राजमिस्त्री एवं लीड कारपेंटर वुडन फर्नीचर वोकेशनल कोर्स तीन-तीन महीने के लिए शुरू किए गए हैं। अभी 90 बंदियों ने यह कोर्स कंप्लीट किया है ।जेल से रिहा होने से पहले इन बंदियों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। जिसके आधार पर वह बैंक से लोन लेकर अपना काम कर सकते हैं। जिला जेल अधीक्षक संजीव पात्रड ने बताया कि इस का मुख्य उद्देश्य बंदियों को मुख्यधारा में शामिल करना एवं उनके परिवार का पालन पोषण करना हैै। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत अभी तक 90 बंदियों ने हिस्सा लिया है जिन्हें ट्रेनिंग किट भी वितरित की गई है। जेलों में जहां बंदियों को सुधारने का मौका मिलता है वही वह जेल से रिहा होने के बाद फिर से मुख्यधारा में लौटे और अपने परिवार का पालन पोषण करें इसके लिए प्रधानमंत्री कौशल योजना शुरू की गई है। जिसके तहत ऐसे लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसी के तहत अभी 90 बंदियों को इस कोर्स के तहत ट्रेनिंग दी गई जिससे वह अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad